तिलचट्टा
देर रात ऑफिस से आके,
जैसे ही मैंने कमरे की लाइट जलाई.
किसी कोने से आके कमरे के,
एक तिलचट्टे ने छलांग लगाई
लगा सर फोड़ने वो ट्यूब लाइट के चारों ओर,
घर आते ही ये मुसीबत, मैं गुस्से से सराबोर.
दिन-भर की सरदर्दी से बचा- खुचा दिमाग मैंने लगाया,
और झटपट गेलेरी में जाके वहां का बल्ब जगाया.
फिर कमरे की लाइट की बंद,
और बोली,” मियां समरकंद!
बेगैरत तो तुम हो ही, जो एक लड़की के कमरे में आये घुस.
अब बहार निकलो चुपचाप और गेलेरी में करो खुश-फुश.
अब तिलचट्टा जाके गेलेरी में फोड़ रहा था सर,
पर कुछ ही सेकेंडो में बंद हो गयी सब सटर- पटर.
मैंने बहार जाके देखा तो वो छुपा बैठा था बल्ब के पीछे,
रौशनी से कोई रिश्ता नहीं उसे तो सर ढकना था अँधेरे के नीचे.
ये देख के मुझे बड़ी हंसी आई,
अरे यारो ये तो निकला अपना ही भाई.
चमकती चीजों के पीछे हम भी हैं भागते,
दिन-रात सुबह शाम उसी आस में हैं जागते.
पर जब सर टकरा- टकरा के
और दुनिया भर से लड़ के पहुँचते हैं रौशनी के पास,
तो जी चाहता है की बस
कोई अकेला अँधेरा कोना मिल जाए और कोई भी ना हो आस-पास.
खाली कमरा
आँखों के पास कमरा खाली था
आँखों के पास कमरा खाली था तो
उसने सोचा की चलो एक किरायेदार रख ले.
एक सपने को बुलाया विचारों के ब्रोकर ने
और उसे आँखों का खाली कमरा दिखलाया.
आँखें भी सपने को पाकर खुश थी बड़ी
क्यूकी गुजारा करने की उम्मीद जो नज़र आई थी.
सपना मज़े से रहने लगा आँखों में
आखिर जगह पायी थी उसने लाखो में.
एक दिन अचानक सपने ने देखा की बालकोनी में कोई डेरा जमाये बैठा है.
एक दिन अचानक सपने ने देखा की बालकोनी में कोई डेरा जमाये बैठा है…
जाँच पड़ताल की तो पता चल की आंसू भाईसाब फरमायें हैं,
और बोरिया बिस्टर लेकर हमेशा रहने के इरादे से आये हैं.
जब बात आँखों तक पहुंची तो आँखों ने की तफ्तीश.
अरे भाई आंसू ,” कैसे रह सकते हो तुम बिना डेपोसिट बिना फीस …
मैं तो नियति से बंधा हूँ ऐसा आंसू ने बोला
और बातो ही बातो में ये गहरा राज खोला.
सपने जब हवा में होते हैं तो रह जाते हैं
पर जब आँखों में बसते हैं तो आंसू के साथ बह जाते हैं !!!
गुस्सा समाज से है या अपने आप से…
गुस्सा समाज से है या अपने आप से…
मुझे प्यार है अपने त्योहारों पर,
और गर्व है अपनी परम्पराओं से.
हमारी संस्कृति जिसमें गुथें हैं हर प्रकार के लोग…
क्या इन रंगीन नजारों के पीछे
भी एक औरत का हाथ है…
क्यूकी हर चमकता कंगूरा एक नीव की ईंट मांगता है…
ईंट पर क्या गुजराती है ये कोई नहीं जानता
बस इसी बात का डर है मुझे भी की कहीं नीव हटाने से
ये कंगूरा भरभरा कर न गिर पड़े.
ये कंगूरा जिसे हम भारतीय संस्कृति कहते हैं
मैंने कंगूरे पर चढ़ना शुरू किया है चुपचाप से.
गुस्सा समाज से है या अपने आप से…
kindly read the post open mind for the background story of this poem.
गुलज़ार
आज मैं शब्दों की आकृति देखी
आज मैंने देखा धुनों और नज्मो को
शांत सफ़ेद कपड़ो में
वो हर आने- जाने वाले के कानो को एक मिठास दे रहे थे,
और मुस्कराहट से सबकी थकान मिटा रहे थे…
मुझे खुद की आँखों पर यकीं नहीं आ रहा था..
और उससे भी जादा तो इस बात
पर अविश्वास था जिस शख्सियत को केवल सुना ही था
आज उसके बाजू की सीट पर बैठी हूँ.
ए सी की ठंडी हवा से मुझे छींक आई
और उस दिन पहली बार मुझे ए सी अच्छा लगा
क्यूकी पाश्चात्य व्यव्हार के चलते
मुझे भी एक आशीर्वाद मिल गया…
a little more detail about sneezing
The custom of saying “God bless you” after a sneeze was begun literally as a blessing. Pope Gregory the Great (540-604 AD) ascended to the Papacy just in time for the start of the plague (his successor succumbed to it). Gregory (who also invented the ever-popular Gregorian chant) called for litanies, processions and unceasing prayer for God’s help and intercession. Columns marched through the streets chanting, “Kyrie Eleison” (Greek for “Lord have mercy”). When someone sneezed, they were immediately blessed (“God bless you!”) in the hope that they would not subsequently develop the plague. All that prayer apparently worked, judging by how quickly the plague of 590 AD diminished.
Old Heros
Recently while reading the newspaper one very important fact caught my attention. All the printable heroes are old. Printable means, one who comes in newspaper or currency and now a days in T-shirts as well. In the newspaper there was an image where somebody is holding a statue of Gandhi, with half Anna Hazare, they both have matching features.
It’s not that we do not have young heroes but some how we all have a mentality or may be habit, we wait till the person gets old, gets a lot of wrinkles (they give depth to the image), plain clothes and teeth-less.
People like Ruskin Bond became famous in their distinctly recognizable age… but no!!! if we have to make a stamp on him… we will used a wrinkled face… and the difference between Sardar Patel and Ruskin in duo-tone/ b&w would be none…
Thats a different story that film-stars remain young in their images (imagine if we use old images of Kapoor family ….all old Kapoors look same…)
I donno…. its a quite lame observation but now I think we should think about it… after Lakshmibai and Bhagat Singh, we do not have enough young faces to keep us going. That is also true that we make somebody hero when he/she die…politicians are very careful about their diet so, them dying early is out of question. pfff…. its so irritating we can’t even kill somebody to get a young face for society.
Ohh I just got reminded of a young person… who is dying… or may be we all are waiting her to die… Irom Sharmila. She is fighting (fasting) since last 10 years… and I donno how many of us know about her… donn worry ppl…. when she will not be around … we all will be wearing t-shirts of her face on our chest.
विकल्प
नहीं होता जब कोई विकल्प
तो होता है एक संकल्प
दूर से दिखती हुई लौ
पूरे रस्ते का सहारा होती है
बेपरवाह हम चल पड़ते हैं
न राह का पता होता है
न ही राह में आने वाली घटनाओ का…
कोई हो जाते हैं रु-बा-रु लौ की गर्मी से
बन जाते हैं लौह-पुरुष कोई, तप कर… जल कर.
पर न जाने क्यों असमंजस होता है
जब कई सारे विकल्प सामने आते हैं.
संकल्प डगमगाने लगता है और लौ टिमटिमाने लगती है
अनिश्चित चित जाने कहाँ – कहाँ दौड़ लगा के आता है
सब कुछ करने की चाह में कहीं कुछ भी न कर पाएं
कहतें हैं की उम्र और बुद्धि की कभी भेट नहीं होती
क्यूकी उम्र रास्ते तलाशती है और बुद्धि मंजिल
और यदि उम्र को मंजिल मिल भी गयी,
तो वो उसे बस पड़ाव समझेगी मंजिल नहीं
लेकिन विकल्पों के खुले आसमान में
ना ही मंजिलो के लिया कोइ जगह है और ना ही पडावो के लिया
वहां तो बस रस्ते ही रस्ते हैं
और हर रस्ते के आखिरी-अँधेरे छोर पर
एक लौ टिमटिमा रही है.
रेडियम का चाँद
चाँद सितारे छू लेता है ये दिल…
छत पर रेडियम स्टिक्कर लगाकर.
पर सच्चाई केवल दिमाग को समझ आती है…
हरे – पीले दाग जो रात को घनी तारो भरी चांदनी का आभास देते हैं.
दिन में दिमाग का… जी हाँ दिमाग का दही बना देते हैं.
पर दिल, जो की है शायद दिमाग का ही बच्चा…
उखाड़ने नहीं देता उन टुकडो को…
और दिमाग भी चुप बैठ जाता है ये सोचकर …
की उखड़ी हुई सीमेंट छत पर भद्दी लगेगी …
अब सोये हर रात चांदनी में …
ये जानकार भी की चाँद तो क्या चाँद का टुकड़ा भी नहीं है…
या कर दे अँधेरा सारा
ताकि दिन में खाली छत पर उखड़ी हुई सीमेंट
सच्चाई से दो- चार कराये…
हाँ मेरे दोस्त दूर दूर तक नहीं है कोई चाँद..
क्यूकी हम कोटरों में रहते हैं
खुले आकाश के नीचे नहीं…
Institutionalism
As a child I always wanted to be in one of the best institution of India and world.
I believe in God and He believed in me… I went to National Institute of Design
In my Graduation years NID gave me the opportunity to see the wide world. I enjoyed, got embarrassed, felt ashamed, became extremely happy with the kind of subjects and experiences I went through. For example, the movies shown in our audi, used to be from all over the world… though I slept during half of them (as the acceptance of my capacity to understand another language and culture is not very strong) but whatever I could see (the force I have put in to make myself awake and realization that I am doing something very very very useful) actually keep building a kind of ‘common sense’ in my character.
I always believed that good education is very important and an institutional education gives you a certain kind of responsibility and charm. But some how, because of the open mindedness(which one have to gain, to survive in the world where design means mehandi, t-shirt, wedding cards etc…etc…), in technical terms opening the world view… I tend to accept everything (one of those dumb) … so I believed that there are other people who does not belong to so called good institutions and posses ‘common sense’.
So here we go for the experiences I have when I started believing that ‘common sense’ is natural. Then I met few people who believe that age is just a number (that means they think that they are allowed to do all sorts of talk/stuff/behavior which are considered to be immature… its so pissing off to see a 40 yr old wearing three-fourth pants of magenta color and trying to act cool… its different story altogether when someone can carry that bright color very nicely…okk). They said age is just a number so that you stop feeling old and wipe your own ass.
Some people confuse common sense to openness and openness to all crap in their head. I keep meeting all sorts of weird people who think that acceptance and openness means, you are allowed to open your mouth about anything, in front of anybody… thats where I feel that institution matter, though it tells you to be open about subjects and people (kaun se collage se ho beta?)… but it never gives you to have the freedom to interfere in another persons comfort zone… A good institution gives you opportunity to know everything and then let you be there to choose whatever you think is right or wrong… but it never allows you to make right and wrong for society or to ignore the set rules …cause ignoring the rules may lead to the harmful ends (we live in the colorful country of religion and cast…donn forget!!!)… as if you are exposed to certain subjects, or if you are trained in certain discipline… you should not ‘assume’ the same for others… because only you have gone to an institutional training and not others… its a different story to apply you training to the society… sometimes one need to shit in front of the road and let people accept that ‘shit happens’. But one should do it.. only if people are behaving blind to witness the whole murder… It’s not like one fine day you decide that you are open minded one and people should know it…
कुकुरमुत्ते
उस दिन सुबह – सुबह मैंने देखा
ऑफिस की चौखट पर
कुकुरमुत्ते जम आये हैं.
फाइन वार्निश की लकड़ी की चौखट
और कांच का दरवाजा
उसी के उपरी कोने पर लगे
मटमैले रंग के कुकुरमुत्ते.
ऑफिस के एयर कनडिशनर
से पानी रिस रहा है शायद.
वही बचा हुआ पानी नम कर देता है
लकड़ी को
हवा के साथ मिलकर
और नम सडती लकड़ी पर
जम गए हैं ये कुकुरमुत्ते.
जी नहीं आप इनकी तुलना अपने शहर
और शहर के बहार उग आई
बस्तियों से नहीं कर सकते
क्यूकी बस्तियां तो शहर के बाहार खदेड़ी जाती हैं,
और कुकुरमुत्तों के बीज हवा ले आती है.
उस दिन सुबह – सुबह मैंने देखा
ऑफिस की चौखट पर
कुकुरमुत्ते जम आये हैं.
